स्टोमाटोलोजिकल संकाय

    

विशेषता - स्टोमाटोलोजी (दंत चिकित्सा)

योग्यता - स्टोमाटोलोजी के डॉक्टर (दंत चिकित्सक)

पाठ्यक्रम की अवधि - 5 साल


स्टोमाटोलोजी का विभाग कुर्स्क राज्य चिकित्सा विश्वविद्यालय में 1997 को खोला गया था। वर्तमान 300 से अधिक छात्रों को विभाग में प्रशिक्षित किया जा रहा है।

विश्वविद्यालय के 49 विभागों में प्रशिक्षण दिया जाता है। शिक्षण विभाग में 60 डी.एससी (D.Sc), 177 पीएच.डी( Ph.D), 2 रूसी संघ के सम्मानित वैज्ञानिक,  35 से भी अधिक शिक्षाविद और अन्य रूसी और अंतरराष्ट्रीय अकादमियों के सदस्य शामिल हैं। रूसी संघ के 10 सम्मानीय चिकित्सक नैदानिक ​​प्रोफ़ाइल के विभागों में कार्य करते हैं, वास्तव में सभी शिक्षक उच्च या प्रथम चिकित्सा श्रेणी मे आते हैं।

 

पाठ्यक्रम में 6 विषय हैं: मानविकी और सामाजिक-आर्थिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान, चिकित्सकीय जैविक, चिकित्सकीय  - निवारक, नैदानिक ​​और विशेष विषय।

स्टोमाटोलोजी विभाग में पांचवां साल पूरा होने पर स्नातकों को आगे नैदानिक ​​या 5 विशेषता में इंटर्नशिप पाठ्यक्रम विशेषज्ञता से गुजरना पडता है।

स्नातकों के व्यावसायिक गतिविधियों के क्षेत्र चिकित्सकीय - निवारक संस्थान, वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थानों और चिकित्सा प्रयोगशालाएं, उच्च या माध्यमिक शिक्षण संस्थान हैं जहां एक स्नातक एक स्टोमाटोलोजिस्ट-चिकित्सक, एक अनुसंधान सहायक या एक शिक्षक के रूप में काम कर सकते हैं।