औषधीय संकाय में आपका स्वागत है

    


विशेषता - साधारण औषधी


योग्यता - औषधी का चिकित्सक


पाठ्यक्रम की अवधि - 6 साल



इस विभाग की स्थापना 1935 में हूई थी। तब से 20,000 से अधिक चिकित्सकों ने प्रशिक्षिण लिया और विभाग से स्नातक की उपाधि प्राप्त की है। समस्त वर्ष के विभागीय स्नातकों के मध्य 120 डी.एससी (D.Sc), 650 पीएच.डी( Ph.D) हैं। कई स्नातकों ने नए स्कूलों और मूल वैज्ञानिक रुझान की स्थापना की है। ये  रूसी एकेडमी ऑफ मेडिकल साइंसेज के शिक्षाविद वी.एन निकोलाइवा-मेंसिकोवा, वी.एस. रियाव्तेस्व, यु.के.स्क्रिपकिन, वी.जी. गोस्तीसेव, RAMS के वर्तमान-सदस्य ए.एफ.वाइकोस्काई, वी.एल. गुरयेव, ओ.के. स्कोबेल्किन, जी.ये. ओस्त्रोवेरकोव हैं।

विश्वविद्यालय के 49 विभागों में प्रशिक्षण दिया जाता है। शिक्षण विभाग में 400 शिक्षक हैं जिनमें 70 डी.एससी (D.Sc), 275 पीएच.डी( Ph.D), 2 रूसी संघ के सम्मानित वैज्ञानिक,  35 से भी अधिक शिक्षाविद और अन्य रूसी और अंतरराष्ट्रीय अकादमियों के सदस्य शामिल हैं। रूसी संघ के 10 सम्मानीय चिकित्सक नैदानिक ​​प्रोफ़ाइल के विभागों में कार्य करते हैं, वास्तव में सभी शिक्षक उच्च या प्रथम चिकित्सा श्रेणी मे आते हैं।

पाठ्यक्रम में 5 विषय शामिल हैं: मानविकी और सामाजिक-आर्थिक विज्ञान, प्राकृतिक विज्ञान, चिकित्सकीय जैविक और नैदानिक ​​विषय।

चिकित्सा विभाग के स्नातक 35 विषयों मे, 28 विषयों में इंटर्नशिप कोर्स, 47 विषयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नैदानिक ​​विशेष पाठ्यक्रम ले सकते हैं। स्नातकों के व्यावसायिक गतिविधि के क्षेत्र अधिग्रहीत विशेषता द्वारा निर्धारित किया जाता है और इसमे सार्वजनिक स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा, चिकित्सा और जैविक विज्ञान, चिकित्सा शिक्षा, सैन्य ढांचे में चिकित्सा सेवा, सार्वजनिक स्वास्थ्य की अर्थव्यवस्था भी शामिल है।